परसिया: काजरा में सडक दुर्घटना में दो बाईक सवार गंभीर घायल,लहगडुआ से शराब पीकर निकले, काजरा में सडक पर पडे मिले
ग्रामीण क्षेत्रों में शराब पीकर बाईक चलाने से लगातार हादसे हो रहे हे। लहगडुआ से जबरदस्त शराब के नशे में निकले दो बाईक सवार काजरा में सडक पर गंभीर हालात में घायल पडे पाए गए। इन्हें मंगलवार को 11 बजे 108 एंबुलैंस से परासिया अस्पताल लाया गया। यहां से बारह बजे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। कल्याण अहके और जयंत मर्सकोले लहगडुआ मे रहते है।