इटावा: रेलवे स्टेशन के राजदरबार होटल के सामने तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, कई फीट उछलकर गिरने से हुआ घायल
Etawah, Etawah | Jun 15, 2025 इटावा रेलवे स्टेशन स्थित राज दरबार होटल के सामने शनिवार की रात्रि करीब 10:30 बजे पैदल जा रहे हैं अमन पुत्र परमानंद निवासी नियामतपुर थाना आसनसोल पूर्वी जिला बर्धमान पश्चिम बंगाल को तेज रफ्तार एक कर सवार ने टक्कर मार दी घटना में युवक जमीन से करीब 10 से 15 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।