महाराजगंज: भिटौली अन्तर्गत धर्मपुर स्थित सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह हुआ आयोजन
धर्मपुर में सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर परिसर में रविवार दोपहर मेघा सम्मान समारोह के साथ हाई स्कूल एवं इंटर के छात्रों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर ने कहा कि शिक्षा ही स्वस्थ समाज की बुनियाद है। बालिका शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। भाजपा युवा नेता निर्भय सिंह ने कहा कि पुरस्कार से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।