महाराजगंज: नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का नगर थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र रविवार को नगर क़स्बे के पीजी कॉलेज में नगर थानाध्यक्ष ने नकल विहीन परीक्षा कराए जाने एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर आदि उपकरणों की सहायता से निगरानी की गई।