महाराजगंज: नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रो पर एसपी ने लिया जायजा, नकल विहीन परीक्षा कराने में जिला प्रशासन रही मुस्तैद
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र शनिवार शाम नगर कस्बे के पीजी कॉलेज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने नकल विहीन परीक्षा कराए जाने एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर आदि उपकरण की सहायता से निगरानी की गई।