पलामू के पांकी प्रखंड के आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव के पुरानी बथान टोला में डायन-बिसाही में तीन लोगों की हत्या मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संज्ञान लिया है। पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रंजन ने पीएलवी को पीड़ित के घर भेजकर तत्काल मदद करने का निर्देश दिया।