पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही को लेकर अंधविश्वास में की गई एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद पलामू पुलिस ने इसे लेकर जनहित में एक बार फिर जागरूकता का संदेश दिया है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने सोमवार सुबह 11:00 बजे कहा कि डायन बिसाही प्रथा समाज पर एक कलंक के समान है। कोई भी महिला डायन नहीं होती।