शहर में बृहस्पतिवार रात 10 बजे पुलिस व कार सवार बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें एक एक बदमाश को गोली लग गई और इसके दो साथियों को दबोच लिया गया। सेक्टर-35 गंदे नाले के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गाड़ी में एक गोली लग गई और पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।