लखनादौन: ग्राम घूरवाड़ा के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, चार लोग घायल
लखनादौन विकासखंड के समीप धूमा थाना अंतर्गत ग्राम घूरवाड़ा के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 34 में आज दिन गुरुवार को सुबह करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई है। जिसकी वजह से कार में सवार करीब चार लोग घायल हैं जिसमें एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।