इंदौर: खजराना थाना पुलिस ने स्टार चौराहे से दो कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | Nov 19, 2024 इंदौर खज़राना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के दो बदमाशो को दो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया है। जिसमें पकड़े गए दोनों बदमाश भैय्यू सुरीला और अकरम चीना खजराना थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज़ है। फ़िलहाल दोनों ही बदमाशो से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।