फारबिसगंज: सिमराहा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब सेवन करने के मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शराब सेवन करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे सिमराहा थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां गिरफ्तार 3 लोगों को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार लोगों में विकास कुमार, देवनारायण ऋषि व संतोष झा बताएं जा रहे हैं.