पटना ग्रामीण: भाजपा नेता रवि किशन को भाया राहुल गांधी का अंदाज़, कहा- राहुल मछली पकड़ रहे हैं और हम वोट
बेगूसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ी थी, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा नेता रवि किशन ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी का स्विमिंग पूल वाला अंदाज सबको पसंद आ रहा है लेकिन वह मछली पकड़ रहे हैं और हम लोग वोट पकड़ रहे हैं।