आगरा: ताजमहल पर तिरंगा न लगने पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया विरोध, 26 से पहले झंडा लगाने की मांग
Agra, Agra | Jan 20, 2026 राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर तिरंगा न लगाए जाने को लेकर विरोध जताया। संगठन ने कहा कि जब देशभर के स्मारकों पर तिरंगा लहरा रहा है, तो ताजमहल पर अब तक क्यों नहीं। परिषद ने 24 जनवरी तक तिरंगा लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि नहीं लगा तो 26 जनवरी को कार्यकर्ता स्वयं तिरंगा लगाएंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे।