आगरा: ताजमहल दीदार के बाद फ्रांस के विदेशी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई
Agra, Agra | Jan 20, 2026 ताजमहल देखने आए फ्रांस के विदेशी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। 74 वर्षीय फिलिप और 68 वर्षीय सिल्विया ने राधा-कृष्ण मंदिर में वैदिक मंत्रों और अग्नि के सात फेरे लिए। 25 दिन के भारत भ्रमण में भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर कपल ने आगरा में विवाह करने का निर्णय लिया।