चूरू: जिला परिषद सभागार में वंदे गंगा अभियान को लेकर आयोजित किया गया मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम
Churu, Churu | Jun 3, 2026 चूरू के जिला परिषद सभागार में बुधवार को ‘वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने अभियान के तहत जिले में चल रही जल संरक्षण गतिविधियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों से साझा की।