एत्मादपुर: अवैध असलाह की नुमाइश करने पर युवक को पड़ा भारी, मड़ूकी मोड़ से अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Sep 1, 2025 आगरा की थाना बरहन पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध असलाह के साथ फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मड़ूकी मोड़ से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।