एत्मादपुर: गांव खेड़ी के पास सड़क हादसे में घायल हुए दो लोगों में से एक बच्चे की मौत, मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Aug 31, 2025 थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ी के पास बीते कल एक बोलेरो और मोटरसाइकिल में भीषण भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, इस मामले में थाना बरहन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।