बालाघाट: ग्राम गजपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा की कीटनाशक सेवन से मौत, पुलिस जांच में जुटी
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम गजपुर की 16 वर्षीय छात्रा गरिमा पटले की कीटनाशक का सेवन करने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जराहमोहगांव में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 30 जून की रात गरिमा ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चली गई। इ