गिरिडीह: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस सतर्क, अखाड़ा कमिटियों का सत्यापन अभियान शुरू
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस बुधवार देर रात करीब 11 बजे तक पचम्बा समेत अन्य स्थानों पर मुहर्रम अखाड़ा कमिटियों का दौरा कर सत्यापन अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा कमिटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।