रामगढ़/सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस पर अश्लील एवं फुहड गाना के संचालन के विरुद्ध भाषा संस्कृति बचाओ जन विकास मंच प्रखंड कमेटी ने सोमवार 1,00 पीएम को रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार को आवेदन सौपा। कमिटी के लाल मोहन राय ने आवेदन पर बताया कुछ लोग सरस्वती पूजा जेसे धार्मिक अनुष्ठान में अश्लील फुहड गीत डीजे पर बजाकर मां सरस्वती की महिमा को धुमिल कर रहे हैं।