रामगढ़: रामगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा, काले बादल छाए, किसानों की धड़कनें बढ़ीं, मौसम विभाग ने बारिश के लिए जारी किया अलर्ट
Ramgarh, Alwar | Apr 3, 2026 रामगढ़ कस्बे सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। जैसे ही बादलों ने सूरज को ढका, वैसे ही किसानों के चेहरों की चिंता भी साफ नजर आने लगी। खेतों में खड़ी फसल और आसमान में मंडराते बादलों के बीच किसान एक बार फिर असमंजस में पड़ गए हैं।