वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के लमही गांव में घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब 20 लाख के आभूषण की चोरी की। घर के परिजन गांव गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार यह घर 2001 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवान की थी। जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।