कोईलवर: कोईलवर में बिजली कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी लगाया काला बिल्ला
कोईलवर विद्युत प्रमंडल के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में कार्यरत मानव बल ने आज दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10:00 से लेकर शाम के 4:00 बजे तक काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते हुए काम किया। मानव बल राम विनय राय, मो शाविर, मो इकबाल, कुंदन, मुकेश, मोहन और लालू तिवारी सहित दर्जनों लोगो ने बताया कि 24 घंटे ठंड बारिश और धूप में हम लोग काम करते हैं।