जबलपुर: जबलपुर में UCC पर हाई-लेवल मीटिंग: संस्कृति थियेटर में जुटे जिले के तमाम दिग्गज नेता और बड़े अफसर!
जबलपुर के भँवरताल स्थित संस्कृति थियेटर में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे से समान नागरिक संहिता (UCC) के अध्ययन, परीक्षण और संवाद हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जिले के तमाम वरिष्ठ राजनेताओं सहित बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान UCC को लेकर व्यापक चर्चा हुई और आम जनता व प्रबुद्ध वर्ग से सुझाव साझा किए गए।