शाहबाद: तेज आंधी-तूफान और बारिश से हुआ नुकसान, गर्मी से मिली राहत
Shahbad, Baran | May 5, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली केलबाड़ा शाहबाद क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं कच्चे मकानों और टीनशेड को नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। हालांकि तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।