रावतभाटा: जावदा निमड़ी क्षेत्र के मुवादा गांव में आंधी का कहर, मकान की छत उड़ी, सोते परिवार की जान बची, हजारों का सामान हुआ नष्ट
विजय सिंह ने मंगवार सुबह 11 बजे बताया कि रावतभाटा तहसील के जावदा निमड़ी क्षेत्र स्थित मुवादा गांव में तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार - मंगलवा की दरमियानी रात आए अंधड़ में प्रहलाद मीणा के मकान की सीमेंट चद्दरों वाली छत उड़ गई। उस समय घर के अंदर बुजुर्ग महिला और एक बालक सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे म