किशनगढ़: NH 48 पर होटलों की आड़ में सरिया चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 टन सरिया बरामद, एक आरोपी पकड़ा
NH 48 पर होटलों की आड़ में सरिया चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, करीब 15 टन सरिया बरामद मंगलवार रात्रि 11:00 बजे मिली जानकारी किशनगढ़ शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 48 पर ट्रकों से सरिया चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामस्वरूप, जयपुर के मनोहरपुर का निवासी है। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच।