शहर के सुथारवास स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ सुबह जाजम और पाठ स्थापना के साथ हुआ। इसमें विश्वकर्मा वंश सुथार मंदिर कमेटी के सदस्य और समाज के कई लोग शामिल हुए।