सीतापुर: बिबियापुर में हाई टेंशन लाइन में काम करते समय अचानक करंट लगने से विद्युत लाइनमैन की दर्दनाक मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के बीबियापुर गांव में हाई टेंशन लाइन पर काम करते समय अचानक करंट आ जाने से विद्युत लाइनमैन की पोल पर ही दर्दनाक मौत हो गई मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया पुलिस की तहकीकात भी जारी है परिवार में मातम का माहौल है।