अनूपपुर: अनूपपुर स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 7 चोरी के मोबाइल संग आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने महेंद्र सिंह (26) निवासी बड़ा लखौरा को 7 चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब ₹1.15 लाख बताई गई है। आरोपी मोबाइल बेचने की नीयत से शहडोल से अनूपपुर आया था। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पिछले एक माह में जीआरपी अनूपपुर 15 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है।