मोतिहारी: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर उत्पाद विभाग की टीम ने ₹2 लाख की शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार के निर्देश पर उत्पाद पुलिस की टीम ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर ₹2 लाख की विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में जितेंद्र सहनी व अंगद कुमार शामिल हैं जो चंपारण हमसफर ट्रेन से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे।