मोतिहारी: मोतिहारी के विभिन्न जगहों पर आग को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिला अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह की अध्यक्षता में गर्मी के मौसम को देखते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम विशेष अभियान के तहत सिटी कोर्ट मॉल हॉस्पिटल रोड मोतिहारी में विभिन्न प्रकार के आग जैसे साधारण आग, गैस सिलेंडर की आग, तेल की आग, बिजली की आग, धातु की आग, खेत खलिहान की आग, ऊंचे भवनों की आग कैसे बुझाया जाता है इसकी जानकारी दी गयी।