मोतिहारी: बारनावा घाट के समीप से अवैध खनन के मामले में बालू लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
अवैध खनन से संबंधित प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रसर कार्रवाही हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण मोतिहारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर मोतिहारी शिखर चौधरी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना के द्वारा बारनावा घाट के समीप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है.इस संदर्भ में फसल पुलिस के द्वारा अग्रसर कार्रवाही की जा रही है.