बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 4 के दुकानदारों ने इस भीषण शीतलहरी से परेशान होकर मंगलवार 8 बजे नगर पंचायत के पदाधिकारी से सोशल मीडिया के माध्यम से साथ ही पत्रकार को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया।इन लोगों ने बताया प्रत्येक साल शीतलहरी में अलाव की व्यवस्था हर जगह होती थी इस बार कई जगह पर व्यवस्था नहीं की गई है पदाधिकारी महोदय को ध्यान देने चाहिए।