अरवल: अरवल में सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर
Arwal, Arwal | Jun 29, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को अरवल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम तथा मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना था। पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियो पर विशेष नजर रखी गई