टिकारी: जलालपुर टोला बंधु बिगहा में फसल काट रही महिला के साथ मारपीट करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में भेजा गया जेल
Tikari, Gaya | Jun 28, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर टोला बंधु बिगहा से हत्या के प्रयास का आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान कारू यादव के पुत्र मुंशी यादव से हुई है। आरोपी सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ गांव के सतेंद्र यादव ने फसल काट रही पत्नी व भाभी के साथ मारपीट करने का FIR दर्ज कराया था। SHO ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।