भाजपा की केंद्र सरकार कांग्रेस की ऐतिहासिक मनरेगा योजना को खत्म करने का प्रयास कर रही है, यह आरोप लगाया है देहात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुकुल नंदन गौतम ने बताया कि “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के तहत दरा स्टेशन, जलिमपुरा, आवा, सावनभादो, हिंगोनिया, कनवास और बास्याहेडी में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया।