बेगूसराय: चाणक्य नगर में फायरिंग मामले में पुलिस ने 1 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना अंतर्गत राजीव नगर मोहल्ला स्थित चाणक्य नगर में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने पुलिस कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक राइफल, 08 कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने सोमवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.