मेदिनीनगर नगर निगम में कथित तौर पर वर्षों से चल रहे एक बड़े वसूली तंत्र का मामला सामने आया है। एक निर्माणाधीन मकान के मालिक और निगम के एक कर्मी के बीच हुई बातचीत के कई ऑडियो गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आने के बाद निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।