बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स का बवाल, प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन न लगने से फूटा गुस्सा
Bina, Sagar | Jun 11, 2026 प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर करीब तीन दर्जन वेंडर्स खाद्य सामग्री बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। झांसी रूट की ट्रेनें आमतौर पर प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर लगती हैं। आज दोपहर स्पेशल ट्रेन आने वाली थी। वेंडर्स पूरी तैयारी के साथ खाना-पीना लेकर पहुंच गए थे। लेकिन अचानक रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को एक नंबर पर डायवर्ट कर दिया जिससे वेंडर्स नाराज हो गए।