बुलंदशहर: बुलंदशहर में अज्ञात वाहन ने तोड़ी गैस पाइपलाइन, सैकड़ों किलो गैस का रिसाव, बड़ा हादसा होने से टला
शास्त्री नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बिछी गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से सैकड़ों किलोग्राम गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना देर रात करीब 1ः30 बजे की बताई जा रही है। रात के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, ऐसे में गैस रिसाव एक गंभीर खतरे का कारण बन सकता था। मौके