हैदरगढ़: सेमरी में अज्ञात कारणों से छह घरों में लगी आग, लाखों की गृहस्थी जलकर हुई राख, लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी गांव में शुक्रवार करीब 11 बजे रामविलास मल्लाह पुत्र कुन्नू मल्लाह के घर से आग फैलनी शुरू हुई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई और लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बाद में स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।