फतेहाबाद: फतेहाबाद में 2458 ने दी एचटेट लेवल-3 परीक्षा, कल लेवल-2 व लेवल-1 भी होंगे
फतेहाबाद में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। 2458 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 296 अनुपस्थित। 5 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा ली जाएगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध कड़े किए हैं।