रघुराजनगर नगरी: नहर में गिरने से सांभर की हुई मौत, दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान
मैहर वन मंडल के मुकुंदपुर रेंज अंतर्गत जिगना सर्किल की जिगना बीट में एक अवयस्क सांभर की नहर में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सांभर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात की राजस्व ग्राम छिरहाई क्षेत्र की है।