हसनगंज: उन्नाव में STF लखनऊ, आबकारी विभाग व औरास पुलिस को मिली सफलता, एक पिकअप डाला में पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब
उन्नाव जनपद में एसटीएफ लखनऊ आबकारी विभाग और औरास थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है वहीं बीते रविवार को रात तकरीबन 9:30 बजे टिकरा गांव के पास संयुक्त टीम द्वारा पिकअप डाला UP 32 WN 6732 को रोका गया जिसमें पिकअप डाला चालक रंजीत मौर्या पकड़ लिया,वहीं पिकअप डाला से रॉयल स्टैग हाफ बोतल 92 पेटी जिसमें 2208 बोतल वहीं 50 पेटी जिसमें 600 दारू की बोतल बरामद की गई