सहारनपुर: बजरंग दल के हरीश कौशिक ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय रोकने का भरोसा दिलाया
बजरंग दल के प्रांत ब्लोपासना प्रमुख हरीश कौशिक ने रविवार दोपहर 3:00 बजे कहा कि लंबे समय से सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के सचिव लतीफ उर रहमान द्वारा खिलाड़ियों का शोषण, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा था। यह मामला लगभग एक माह पहले यूपीसीए के पदाधिकारियों को सूचित किया गया था।