घोड़ाडोंगरी: कांग्रेसियों ने जय स्तंभ चौक पर किया सद्बुद्धि यज्ञ, भाजपा नेताओं पर लगाया देवी-देवताओं के अपमान का आरोप
मंगलवार 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में सारणी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौ देवियों के स्वरूप कन्याओं को मंच से नीचे कुर्सियों पर बैठाया, जबकि भाजपा नेता ऊपर मंच पर विराजमान रहे। कांग्रेस ने इसे देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध किया।