खिलचीपुर: खिलचीपुर के मॉडल स्कूल सोमवारिया में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया वृक्षारोपण।
खिलचीपुर नगर के सोमवारिया स्थित मॉडल स्कूल में आज बुधवार की दोपहर 12:00 के लगभग राजगढ़ कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर इच्छित गड़पाले, एसडीएम अंकिता जैन, द्वारा हरित भारत, समृद्ध भारत के अंतर्गत मॉडल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर विभाग की अधिकारी कर्मचारी स्कूल स्टाफ छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।