बड़ौद: उड़ान क्लब के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
उड़ान क्लब के तत्वाधान में गुरुवार को एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद पर गुरुवार 31 जुलाई दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजो के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फेलाना था। शिविर में युवाओ,स्थानीय नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।