बड़ौद: ग्राम गुराडिया से 12 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने 10 घंटे में किया बरामद: थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी
बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा मंगलवार 29 जुलाई शाम 5 बजे जानकारी दी गई कि गांव गुराडिया से लापता हुए 12 वर्षीय दिलीप पिता गब्बा सूर्यवंशी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया, इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर साथ ही अपहरण का प्रकरण भी पंजीबद्ध किया था। बालक सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था